नैनी में नाली की शिकायत पर मंत्री नन्दी ने जेई को दी हिदायत

Share this news

मंत्री नन्दी ने सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के चित्र पर अर्पित किया श्रद्धा सुमन, कार्यकर्ताओं ने भी अर्पित की श्रद्धांजलि

विधानसभा का मानसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में भ्रमण किया। मंत्री नन्दी ने सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर मुलाकात की और सभी का कुशलक्षेम जाना।

नैनी के आनन्द नगर व अन्य इलाकों में लोगों ने नाली न होने और जलभराव की शिकायत की तो मंत्री नन्दी ने नगर निगम के जेई और कर्मचारियों को तत्काल व्यवस्था दुरूस्त करने की हिदायत दी।
पार्टी के ही कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय रामजी विश्वकर्मा एवं मक्खन लाल पटेल की पिछले दिनों हुई निधन की सूचना पर मंत्री नन्दी ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। सेक्टर संयोजक रवि मिश्रा जी के आवास पर मंत्री नन्दी के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


मंत्री नन्दी ने नैनी एरिया में भ्रमण करते हुए सेक्टर संयोजक श्याम कुमार मिश्रा नैनी बाजार, बूथ अध्यक्ष अरविंद राय, सुनील कुमार वर्मा, दिनेश सिंह, विनय सिंह, रजत कुमार दुबे, आलोक जायसवाल, अजय कुमार चैबे, मंगला प्रसाद गौड़, शशांक शेखर पांडेय, मक्खन लाल पटेल, रामजी विश्वकर्मा काजीपुर, सेक्टर संयोजक रवि मिश्रा, बूथ अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, ऋषभ मिश्रा, अजय कुमार के घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ ही परिजनों एवं अन्य लोगों से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनी और तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से मोबाइल से वार्ता कर निराकरण के निर्देश दिए।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, रवि मिश्रा, सुनील जायसवाल, राम जी मिश्रा, रजनीकांत सोनकर, अनूप पासी, योगेंद्र मिश्रा, प्रिंस अकबर, तौसीफ अहमद, शिवम सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, पंकज गुप्ता, अनूप दास, राजकुमार अग्रवाल, रामचंद्र गौतम के साथ ही नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!