मंत्री नंदी और महापौर ने मनोकामना पूर्ति मंदिर में किया रुद्राभिषेक पुण्य की कामना की.

Share this news


उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने महाशिवरात्रि के अवसर पर आज
बहादुरगंज स्थित मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में सापरिवार व अन्य सदस्यों के साथ रुद्राभिषेक किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंदिर में मौजूद लोगों से मन की बात की। उन्होंने कहा कि बहादुरगंज मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में दर्शन का विशेष महत्व है। मंत्री नंदी ने कहा की मनोकामना पूर्ति मंदिर में रुद्राभिषेक कर प्रयागराज वासियों के साथ ही समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। मंत्री नंदी ने कहा की मनोकामना पूर्ति मंदिर का विशेष महत्व ही। भगवान भोलेनाथ की कृपा से ही आज वे सकुशल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!