मृतक के परिवार की मदद को आगे आया नन्दी सेवा संस्थान,घर जाकर की आर्थिक मदद

Share this news

करेली कॉलोनी के 665 बी ब्लाक में रहने वाले विनय कुमार पांडेय की कोरोना संक्रमण की वजह से निधन होने और परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की जानकारी होने पर नन्दी सेवा संस्थान के सदस्यों ने घर जाकर आर्थिक मदद की।

संस्थान के सदस्य बबलू कटरा ने शुक्रवार को स्वर्गीय विनय कुमार पांडेय के आवास पर जाकर 5000 रूपये की आर्थिक मदद की।

विनय पांडेय बेनहर स्कूल में जॉब करते थे, जिनकी पिछले 1 हफ्ते से बुखार होने पर दवा चल रहा था। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया एंबुलेंस आने में काफी देर लगने की वजह से जब तक एंबुलेंस आई तब तक उनकी सांसे रुक चुकी थी।

अचानक उनकी मौत हो जाने से परिवार के लोग बहुत परेशान थे। परिवार में एक बेटी लगभग 12-13 साल की है। जानकारी होने पर नन्दी सेवा संस्थान के सदस्य बबलू कटरा ने अन्य सदस्य मनोज गुप्ता, विनीत कश्यप व अन्य सदस्यों के साथ आवास पर जाकर आर्थिक मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!