बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का मंत्री नन्दी और महापौर ने किया स्वागत

Share this news

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का मंत्री नन्दी और महापौर ने किया स्वागत

प्रयागराज की छटा देख कर मोहित हूं अभिनेत्री ईशा गुप्ता

बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ ही उत्तर प्रदेश की बेटी होने पर है गर्व:ईशा गुप्ता

फिल्मी दुनिया को आकर्षित करता है प्रयागराज

नोएडा में फिल्म सिटी बनने से यहां के प्रतिभाओं को मिलेगी तरजीह

उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का केंद्र बिंदू है:नन्दी

अपनी लगन और मेहनत से बॉलीवुड में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करने वाली बॉलीवुड की स्टॉर अभिनेत्री ईशा गुप्ता आज अपनी मां सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती रेखा गुप्ता जी के साथ संगमनगरी प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के आवास बहादुरगंज पहुंचीं। जहां मंत्री नन्दी और महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने अभिनेत्री ईशा गुप्ता व रेखा गुप्ता का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने धार्मिक नगरी प्रयागराज के महत्व और प्रयागराज में हुए विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रयागराज की जो महिमा सुनी है, यहां के बारे में तमाम माध्यमों से जो जाना और सुना है, वह यहां आने के बाद पूरी शिद्दत के साथ महसूस हो रहा है।

ईशा गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के साथ ही प्रयागराज में भी विकास की असीम सम्भावनाएं हैं, जो फिल्मी दुनिया को यहां आने और फिल्में बनाने के लिए आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण संगम है, जो पूरे विश्व को प्रयागराज से जोड़ता है।
ईशा गुप्ता ने मंत्री नन्दी से नोएडा में बन रहे फिल्म सिटी को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बेटी होने के नाते उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रौशन करने के लिए जो भी बन पड़ेगा उसे करने में कहीं से पीछे नहीं हटेंगी। इस दौरान ईशा गुप्ता ने प्रयागराज के कई युवाओं से बातचीत की, जो विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य कर रहे हैं। प्रयागराज की छटा के साथ ही यहां की धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक ख्याति को सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के जरिये न सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व में फैला रहे हैं।
मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए नोएडा में फिल्म सिटी स्थापित करने का जो संकल्प लिया है, उसे जरूर पूरा किया जाएगा। मंत्री नन्दी ने कहा कि फिल्मी दुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में सब कुछ है। उत्तर प्रदेश भारतीय संस्कृति का केंद्र बिंदू है। प्राचीन पौराणिक कालखंड से लेकर अर्वाचीन काल तक देश की आजादी की लड़ाई में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां भगवान श्री राम से लेकर श्री कृष्ण तक की जन्मस्थली है। गंगा-यमुना की संगमस्थली प्रयागराज भी यहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!