मंत्री नन्दी ने उदीतगंज मंडी में अवैध कब्जा ध्वस्त करने के दिए निर्देश

Share this news

बलुआघाट स्थित उदितगंज मंडी के लोगों ने की शिकायत

मंत्री नन्दी ने बलुआघाट, कटघर इलाके का किया भ्रमण

जनता के लिए हमेशा जनता के बीच में रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज बलुआघाट, कटघर इलाके में भ्रमण करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर मुलाकात की।

भ्रमण के दौरान बलुआघाट स्थित उदितगंज मंडी के लोगों ने गली का रास्ता कब्जा कर बंद किए जाने की शिकायत की तो मंत्री नन्दी ने नगर निगम अधिकारियों को तत्काल अवैध कब्जा ध्वस्त किए जाने के निर्देश दिए।

मंत्री नन्दी ने आज बलुआघाट में रितेश केसरवानी, विनोद कुमार जायसवाल, मनोज कुमार केसरवानी, सुधीर केसरवानी, रिक्की जायसवाल, अंकित केसरवानी, रमेश भट्ट जी के आवास, मालवीय नगर में कैलाश चंद्र केसरवानी, कटघर में अमर रस्तोगी, जितेंद्र गुप्ता, मुट्ठीगंज में प्रभात कुमार के घर जाकर भेंट वार्ता की। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का कुशल क्षेम जाना एवं परिजनों से बातचीत की। लोगों ने अपनी समस्याओं से भी मंत्री नन्दी को अवगत कराया, जिस पर मंत्री नन्दी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.

मंत्री नन्दी बलुआघाट स्थित उदितगंज मंडी पहुंचे तो मोहल्ले के लोगों ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा गली में मंदिर का रास्ता कब्जा किए जाने की शिकायत की। लोगों ने मंत्री नन्दी को बताया कि गली का रास्ता कब्जा किए जाने से लोगों को मंदिर जाने में दिक्कत होती है। लोगों ने मंत्री नन्दी को खसरा खतौनी के साथ ही वर्षों पुराना नक्शा व अन्य रिकॉर्ड दिखाए। जिस पर मंत्री नन्दी ने नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल अवैध कब्जे को ध्वस्त करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, परमानंद वर्मा, बैजनाथ गुप्ता, अशोक केसरवानी, अंकित, अनुज, सत्या जायसवाल, पंकज गुप्ता, तौसीफ, संदीप श्रीवास्तव, सुधांशु त्रिपाठी, शारदा ओझा, विक्रम कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!