मुविवि ने महात्मा गांधी को याद कर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की

Share this news

गांधी जयंती पर मुक्त विश्वविद्यालय ने प्रदेश भर में किए समारोह

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के मुख्यालय सहित सभी क्षेत्रीय केंद्रों पर गांधी जयंती के अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह के निर्देशन में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर राष्ट्र की खुशहाली की कामना की गई। कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों एवं क्षेत्रीय केंद्र के समन्वयकों को गांधी जयंती पर शुभकामना देते हुए कहा कि हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सत्य तथा अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। इसी मार्ग पर चलकर राष्ट्र में खुशहाली लाई जा सकती है।

इस अवसर पर प्रोफेसर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी जैसी सादगी हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करनी चाहिए।
विश्वविद्यालय के गंगा परिसर में हुए गांधी जयंती समारोह में कुलसचिव डॉ अरुण कुमार गुप्ता, प्रोफेसर पी पी दुबे, प्रोफेसर जी एस शुक्ल, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर रुचि बाजपेई, प्रोफेसर विनोद कुमार गुप्ता, उप कुलसचिव इंजीनियर सुखराम मथुरिया सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र एवं भारत रत्न राजर्षि टंडन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मुक्त विश्वविद्यालय के बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, मेरठ, वाराणसी, अयोध्या, आजमगढ़, नोएडा, झांसी कानपुर एवं आगरा क्षेत्रीय केंद्र पर सादगी पूर्ण ढंग से मनाई गई। क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रमों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि हमें महापुरुषों की स्मृति को जीवंत करने के लिए निरंतर आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के बारे में अधिकाधिक जानकारी प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!