प्रयागराज के करेली मे गौस नगर मे बीच सड़क पर इरफ़ान गद्दी की गोली मार कर हत्या कर दी गई, गोली इरफ़ान के सीने मे लगी जिससे वो सड़क पर ही तङप रहा था काफी देर बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन खून ज़्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई.
वारदात की सूचना पर DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल और एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की फ़ौरी तौर पर पुरानी रंजिश मे हत्या की बात सामने आ रही हैं
बताया जा हैं की मृतक इरफ़ान गद्दी अशरफ के साथ उनकी सुरक्षा मे बन्दुक लेकर चलता था इलाके के लोग बता रहें हैं की उसकी रंजिश चकिया के आशिफ दुर्रानी से चल रही थी, हालांकि इस मामले की जांच पुलिस अभी कर रही हैं मृतक के परिवार के सदस्य की तहरीर पर आशिफ दुर्रानी सहित एक अन्य पर मुकदमा दर्ज हुआ एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर पहलुओं पर जांच कर रही है कई कलु हाथ लगे हैं जल्दी पूरा खुलासा किया जाएगा