चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश उत्साहित है। हर तरफ जश्न का माहौल है। लोग अलग-अलग अंदाज में इस कामयाबी का जश्न मना रहे हैं।

Share this news

प्रयागराज: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से पूरा देश उत्साहित है। हर तरफ जश्न का माहौल है। लोग अलग-अलग अंदाज में इस कामयाबी का जश्न मना रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रयागराज के एक रेस्टोरेंट ने चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद अपने पूरे परिसर को तिरंगे से पाट दिया। इसके साथ ही 24 घंटे के लिए पूरा रेस्टोरेंट फ्री कर दिया। इस दौरान खाने के लिए आने वाले ग्राहकों से कोई पैसे नहीं लिए गए।

रेस्टोरेंट्स के अंदर व बाहर फ्लेक्स बोर्ड लगाया गया. जिस पर लिखा था कि चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर भारत वासियों के लिए खाना-पीना मुफ्त है. रेस्टोरेंट के ओनर आदिल के मुताबिक वैज्ञानिकों ने जिस तरह से समुचित दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है उससे पूरा देश खुश है। इस खास मौके पर उन्होंने 1 दिन तक अपने ग्राहकों से कोई पैसे ना लेकर उनके चेहरे पर भी मुस्कान बिखरने की कोशिश की है।

Translate »
error: Content is protected !!