घर में घुसकर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला,धमकी

Share this news

प्रयागराज:कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक अधिवक्ता पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।

गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी गयी। पीड़ित ने दिव्यांशू यादव , अनुराधा एवं पल्लवी सिंह एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष से दिव्यांशू यादव ने चार नामजद व अज्ञात पर मुकदमा खिलाया है,कैंट पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

कैंट थाना क्षेत्र के म्योराबाद निवासी अधिवक्ता मो. आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि १८ नवंबर २०२५ को दिव्यांशू यादव, पल्लवी सिंह, अनुराधा व सात अज्ञात लोग मकान पर कब्जा करने के नीयत से आ गये। आरोप है कि वह जान से मारने की नीयत से उक्त आरोपितों ने घर में घुसकर अवैध हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह चुटहिल हो गये।

आरोप है कि पल्लवी के खिलाफ ११ मुकदमे दर्ज हैं,वहीं फाफामऊ निवासी दिव्यांशू यादव ने एफआईआर दर्ज करायी है कि वह आठ नवंबर २०२५ को म्योराबाद स्थित जमीन पर साफ-सफाई कर रहा था तभी अचानक मो. आलम सहित चार नामजद व कुछ अन्य अज्ञात आकर गाली गलौज करने लगे और मारपीट की जिससे उसको चोटे आ गयी। कैंट पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Translate »
error: Content is protected !!