प्रयागराज की टॉपर बनी शक्ति दुबे बेटी की सफलता पर पहली बार क्या बोले उनके माता-पिता

Share this news

प्रयागराज: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शक्ति के प्रयागराज स्थित घर का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें उनके परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। शक्ति के माता-पिता ने भी बेटी की सफलता के मौके पर मीडिया से बात की है।

शक्ति दुबे के पिता ने बेटी की सफलता पर क्या कहा?
शक्ति दुबे के पिता अरुण दुबे ने बेटी की सफलता पर मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। बच्ची ने जो मेहनत की है, उसका प्रतिफल प्रभु ने उसको दिया है। उसकी सफलता से हम सब प्रसन्न हैं। हमें पूरी उम्मीद थी कि उसे सफलता मिलेगी क्योंकि वह बहुत मेहनत करती थी और पढ़ने में उसका लगाव था। मुझे लगता था कि बच्ची कुछ न कुछ करेगी। पिछले साल वह इंटरव्यू तक पहुंची थी लेकिन उसका नहीं हो पाया था। लेकिन प्रभु ने इस साल उसे शानदार सफलता दिलाई। अभी बेटी घर से बाहर है, कल (बुधवार) आ जाएगी।’

शक्ति दुबे की मां ने क्या कहा?
शक्ति दुबे की मां प्रेमा दुबे ने कहा, ‘बेटी की सफलता पर बहुत अच्छा लग रहा है। सभी बधाई दे रहे हैं। हमें उम्मीद थी कि वह जरूर सफलता पाएगी। वह हर क्लास में टॉप करती थी। सब महादेव की कृपा है। हमारे 3 बच्चे हैं। सभी कंपटीशन की तैयारी में ही हैं।’ बता दें कि शक्ति की सफलता से उनके घर पर जश्न का माहौल है और सभी नाते-रिश्तेदार शक्ति के माता-पिता को बधाई दे रहे हैं।

Translate »
error: Content is protected !!