और गहरा हुआ भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत का रंगः नन्दी

Share this news

अबीर गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं
सपरिवार मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत एवं सम्मान
उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को अपने बहादुरगंज स्थित आवास पर प्रयागराज भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों का सपरिवार स्वागत एवं होली मिलन समारोह आयोजित किया। जिसमें मंत्री नन्दी के साथ ही प्रयागराज की यश्शवी महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सपरिवार पहुंचे मंडल अध्यक्षों को अबीर गुलाल लगा कर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज गंगापार के सभी 20, यमुनापार के 20 और महानगर के 15 मंडल अध्यक्षों को सपरिवार आमंत्रित किया गया।
मंडल अध्यक्षों के साथ ही होली मिलन समारोह में गंगापार जिलाध्यक्ष श्री अश्वनी दुबे जी, यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती जी और प्रयागराज महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री नन्दी और महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सभी अतिथियों व मंडल अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सपरिवार पहुंचे मंडल अध्यक्षों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की अनन्त शुभकामनाएं दी और पारिवारिक माहौल में सभी ने एक परिवार के सदस्य की तरह होली की मस्ती का आनन्द लिया। इस दौरान होली गीतों की भी प्रस्तुति हुई। कुछ मंडल अध्यक्षों ने भी होली गीत प्रस्तुत किए। प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। इस बार की होली भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष उल्लास और उमंग लेकर आई है। क्योंकि इस बार जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत का रंग और गहरा हुआ है, वहीं होली के बाद पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सदैव रंगों की एक दूसरे से मिल जुल कर रहते हैं।
महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि होली का पर्व प्राकृतिक सौंदर्य का त्योहार है। यह भेदभाव को भुलाकर स्नेह के रंग में रंगने का पर्व है। रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में उत्साह एवं खुशियां लेकर आए। कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है हम सभी लोग बुराई को त्याग कर अच्छाई का संकल्प लेकर आगे चले एवं राष्ट्र समाज के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं।
होली मिलन समारोह में फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, शहर पश्चिमी विधानसभा, शहर उत्तरी विधानसभा, शहर दक्षिणी विधानसभा, बारा, कोरांव विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मनोज गुप्ता, चैक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मुठ्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, कीडगंज मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्र, नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी, सदर गंगा पट्टी मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, सदर यमुना पट्टी मंडल अध्यक्ष ज्ञानबाबू केसरवानी, राजरूपपुर मंडल अध्यक्ष कौशिकी सिंह पटेल, खुल्दाबाद मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, बेनी माधव मंडल अध्यक्ष भरत निषाद, भारद्वाज मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट, शिवकुटी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, विश्वविद्यालय मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र और सिविल लाइंस मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के साथ ही गंगापार और यमुनापार के मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!