कांग्रेसियों ने मनाया अजय लल्लू का जन्मदिन

Share this news

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में उनका 42वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जुटे कार्यकर्ता और नेताओं ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जन्मदिवस पर केक काटा और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

शहर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू ने हर मुद्दे पर लोगो की आवाज़ उठाई है। उनके संघर्ष से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ता एकजुट है। और यूपी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन की बयार शुरू हो चुकी है।

इस दौरान: नफीस अनवर, हसीब अहमद, राजकुमार शुक्ल, शारिका शुक्ला, शकील अहमद, मो०हसीन, विशाल सोनकर, नागेंद्र मिश्रा, गुलाम साबिर, आदर्श मिश्रा, शमशाद अहमद समेत आदि लोग शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!