किराना व्यापारी के पीसीएस अधिकारी बेटे को मंत्री नन्दी ने किया सम्मानित

Share this news

किराना व्यापारी के पीसीएस अधिकारी बेटे को मंत्री नन्दी ने किया सम्मानित

शहर पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों के घर जाकर की भेंट मुलाकात

उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज शहर पश्चिमी, उत्तरी और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों के घर जाकर मंडल अध्यक्षों एवं परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात की। संगठन की मजबूती के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंशा की।
वहीं मंत्री नन्दी ने पिछले दिनों बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC-2018) की परीक्षा पास कर पीसीएस अधिकारी बने छोटा बघाड़ा के किराना व्यापारी नन्हे केसरवानी के पुत्र राज केसरवानी को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और कर्मयोगी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। आगे बढ़ रहा है।

मंत्री नन्दी ने भारतीय जनता पार्टी के
मंडल अध्यक्षों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
मंत्री नंदी ने आज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, कीडगंज मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा,
शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के सदर गंगा पट्टी मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, यमुनापट्टी अध्यक्ष ज्ञान बाबू केसरवानी, राजरूपपुर मंडल अध्यक्ष कौशीकी सिंह पटेल, खुल्दाबाद मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, प्रीतम नगर मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, महानगर मंत्री शोभिता श्रीवास्तव, शहर उत्तरी विधान सभा के शिवकुटी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, स्वारिका भारद्वाज अल्लापुर, अमित तिवारी भाजपा प्रयागराज आईटी सह संयोजक दारागंज, यश विक्रम त्रिपाठी, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष उदित शुक्ला छोटा बघाड़ा के घर जाकर भेंट मुलाकात की।

मंत्री नन्दी ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवम करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर नमन किया। अटल जी ने देश सेवा के दौरान जो दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब तक तन में ऊर्जा बची रही, तब तक वे सेवारत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!