पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनें अधिकारी: नन्दी

Share this news

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनें अधिकारी: नन्दी

बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर की मुलाकात

अतरसुइया की गलियों में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं जानी, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज अपने विधान सभा क्षेत्र में समरसता भ्रमण करते हुए बूथ एवं सेक्टर अध्यक्ष, संयोजक एवं पन्ना प्रमुखों के घर जाकर भेंट वार्ता की। इस दौरान मंत्री नन्दी ने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। कहा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बातों को अधिकारी गंभीरता से सुनें एवं जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाए।

मंत्री नन्दी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथ एवं सेक्टर अध्यक्ष व पन्ना प्रमुखों के घर जाकर समरसता भेंट वार्ता की। मंत्री नन्दी ने आज अतरसुइया क्षेत्र की गलियों में भ्रमण किया। लोगों की समस्याएं सुनी, जनता ने बिजली, पानी, सफाई के साथ ही अन्य समस्याएं मंत्री को बताई। मंत्री नन्दी ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में अमित शर्मा रानी मंडी, आदित्य गुप्ता अतरसुइया, अजय श्रीवास्तव, विरेंद्र गौड़, हिमांशु वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, दीपक केसरवानी, समीम फारुकी, रफत मकसूद, तबरेज, राजू पाल, सौरभ केसरवानी, आशीष यादव के घर जाकर लोगों से मुलाकात की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, रणविजय सिंह, किशोरी लाल जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मनोज गुप्ता, सुमित वैश्य, धीरज केसरवानी, सुनीता चोपड़ा, गोलू पाल, शिवम सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!