मुख्य मंत्री का पुतला जलाने की कोशिस में दर्जन भर सपा कार्यकर्ता गिराफ्तार जमकर हुआ हंगामा

Share this news

संगम नगरी प्रयागराज में आज योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी नोक झोंक हुई। पुलिस ने इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं की पिटाई और उन्हें हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए जाने के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। दरअसल योगी सरकार के चार पूरे होने पर प्रयागराज के सपा कार्यकर्ता आज सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर एक विवादित पोस्टर लगाकर प्रदर्शन करना चाह रहे थे।

पुलिस के मना करने पर सपा कार्यकर्ता नारेबाजी व हंगामा करने लगे। इसी पर कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हो गई। पुलिस ने तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!