रिकार्ड तोड़ साढ़े सात लाख से अधिक लोग वर्चुअली पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में हुए शामिल

Share this news

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कुछ लोगों के साथ पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव पर पूजन अर्चन किया, वहीं इस वर्ष रिकार्डतोड़ साढ़े सात लाख से अधिक लोग अपने घर में बैठकर वर्चुली मंत्री नन्दी के पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव में शामिल हुए।

कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंत्री नन्दी ने वर्चुली अपना पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया।

जिसका फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम के साथ ही अन्य आनलाइन माध्यमों से सीधा प्रसारण किया गया। लाइव टेलीकास्ट से जुड़ कर लोगों ने मंत्री नंदी को जन्मोत्सव की बधाई दी। पूजन, अर्चन व रूद्राभिषेक के लाइव प्रसारण से हजारों लोग वर्चुली जुड़े़ रहे। वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मंत्री नन्दी का जन्मोत्सव व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया गया। व्यापारी साहस दिवस पर विविध आयोजन हुए।

प्रयागराज, कानपुर, एटा, फतेहपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, मुजफरनगर, शाहजहांपुर, मिर्जापुर, भदोही, कासगंज, सोनभद्र, जौनपुर समेत विभिन्न जनपदों में व्यापारियों व वैश्य समाज के लोगों ने रूद्राभिषेक कर जहां मंत्री नन्दी के दीर्घायु की कामना की। वहीं कई स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर लोगों का ईलाज किया गया।

शामली, रामपुर, कासगंज आदि जनपदों में व्यापारियों ने रक्तदान कर मंत्री नन्दी के जन्मोत्सव को साहस दिवस के रूप में मनाया। पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया गया, तो वहीं लोगों को तुलसी का पौधा भी दिया गया। सिकंदराबाद में व्यापारियों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया। प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों में विभिन्न शिव मंदिरों पर रूद्राभिषेक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!