हेल्पलाइन नम्बर के जरिये मरीजों और स्वास्थ्य विभाग के बीच सेतु बनेगी भाजपाः नन्दी

Share this news

उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रभारी मंत्री चित्रकूट नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज से पूरे प्रदेश में शुरू किए गए सेवा ही संगठन अभियान के तहत कोविड हेल्पलाइन को लेकर प्रभारी जनपद चित्रकूट के पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की।

जिसमें लगातार बढ़ रहे संक्रमण के खतरे को देखते हुए लोगों की मदद करने और सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने में आ रही बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की गई।
वर्चुल वार्ता में लोक निर्माण राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष चित्रकूट चंद्रप्रकाश खरे जी, अशोक जाटव जी के साथ ही अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
मंत्री नन्दी ने कहा कि हर विषम परिस्थिति में सेवा ही संगठन का आधार है, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमेशा बढ़ चढ़ कर आगे रहते हैं और लोगों की मदद करते हैं। हेल्प लाइन नंबर को लेकर मंत्री नन्दी ने कहा कि चित्रकूट जनपद में भी एक या दो हेल्प लाइन नम्बर जारी किया जाए और एक कंट्रोल रूम की स्थापना कर लोगों की मदद शुरू कर दी जाए। जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल लोगों की मदद की जाए।


लोक निर्माण राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लोगों की सेवा में आगे आएं। जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरण जैसे कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि स्थानीय निकाय प्रशासन के सहयोग से यथा सम्भव स्वयं की सुरक्षा देखते हुए स्वच्छता अभियान भी संचालित किए जा सकते हैं।


मंत्री नन्दी ने कहा कि आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का डाटा प्राप्त करके उन्हें दवाईयां, इत्यादि पहुंचाने में मदद की जाए।
कहा कि शनिवार और रविवार को बंदी के लिए व्यापारियों से वार्ता करके समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि दो दिन की बंदी में स्वच्छता और सेनेटाइजेशन का कार्य हो सके। वीकेंड लाॅकडाउन या कोविड गाइड लाइन के अनुपालन की आड़ में लोगों के साथ किसी तरह का उत्पीड़न न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!