बदला गया अग्रेज़ों के ज़माने का 3 कानून प्रयागराज में पुलिस अफसरों ने समझाई BNS की तकनीकी बारीकियां।

Share this news

बदला गया अग्रेज़ों के ज़माने का 3 कानून प्रयागराज में पुलिस अफसरों ने समझाई BNS की तकनीकी बारीकियां।

प्रयागराज :अग्रेज़ों के ज़माने से चल रहे कानून की धराओ में अब कुछ बदलाव किये गए है ।

भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिंता ,और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 प्रभावी रूप से लागू हो गए है नए कानून और उसकी धराओ में हुए बदलवाव को प्रयागराज के हर थाने में पुलिस कर्मियों को समझाया गया कमिश्नर तरुण गावा DCP सिटी दीपक भूकर DCP अभिषेक भारती DCP श्रद्धा पांडेय ने पुलिस कर्मियों को नए कानून और इसकी बारीकियां पुलिस कर्मियों को समझाई, इस मौके पर सिविल लाइन्स थाने में DCP दीपक भूकर ने लोगो को पहले की 307 और 323 जैसी धराओ के बदले स्वारूप पर जानकारी दी और ये समझाया की पुलिस का सहयोग जनता को हमेशा मिलता रहेगा जनता के लिए न्याय सुलभ हो इसीलिए ये बदलाव हुए है।

आज प्रयागराज में बदले हुए कानून के तहत अभी तक दो FIR भी दर्ज हुई है पहली FIR फाफामऊ थाने में रीता देवी ने रोहित नामक शख्स पर दर्ज कराई है जिसमे मारपीट धमकी और गाली गलौज का आरोप है ,जिसमे BNS 115 BNS 352 BNS 351 (2 )की धराये लगी है।

इसी तरह दूसरी FIR यमुना नगर के थाना औधोगिक में दर्ज हुई है ये FIR विकास यादव ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है जिसमें BNS की धारा 352 और 351 (2) लगाई गई है। dcp अभिषेक भारती ने भी गंगा नगर ज़ोन में लोगो को नए कानून के प्रति जागरूक किया और कई थानों में खुद जाकर पुलिस कर्मियों को इसकी तकनीकी जानकारियां दी।

इसी तरह यमुना नगर में DCP श्रद्धा पांडेय ने भी भारतीय न्याय संहिता के 3 तीनो स्वरूपों को विस्तार से थाने के पुलिस कर्मियों और आम लोगो को समझाया , इस मौके पर श्रद्धा पांडेय ने बताया की की ON लाइन FIR दर्ज होने के बाद विवेचना की प्रगति भी ON लाइन होगी ताकि पीड़ित को पूरी जानकारियां मिल सके।

Translate »
error: Content is protected !!