मंत्री नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मदिवस पर समर्थकों ने किया रुद्राभिषेक पूजन

Share this news

मंत्री नंदी के पुर्नप्राप्त जन्मदिवस पर समर्थकों ने किया रुद्राभिषेक पूजन

प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर में हुआ आयोजन

मौत को मात देने वाले मंत्री नन्दी के दीर्घायु की कामना की

उद्यमियों एवं व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ते हुए 2010 में हुए जानलेवा हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद भी भगवान भोलेनाथ की कृपा और प्रयागराजवासियों की दुआओं के कारण मौत को मात देकर पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का पुर्नप्राप्त जन्मदिवस शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। बहादुरगंज प्रयारागराज स्थित प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में समर्थकों ने रुद्राभिषेक एवं पूजन कर मंत्री नंदी के दीर्घायु की कामना की। भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर मंत्री नंदी का पुर्नप्राप्त जन्मदिवस मनाया। जानलेवा हमले के बाद भी मंत्री नंदी के पुनर्जीवन के लिए ईश्वर के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। मंत्री नन्दी को पुनर्जीवन का आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पूजा में सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

12 जुलाई 2010 का ही दिन था जब व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे, गुंडों, माफियाओं को चुनौती दे रहे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर आरडीएक्स रिमोट बम से जानलेवा हमला किया गया था। हमला इतना जोदार था कि पूरा शहर दहल उठा था। इस जानलेवा हमलें में एक सुरक्षा कर्मी एवं एक पत्रकार की मौत हो गई थी और मंत्री नन्दी गम्भीर रूप से जख्मी हुए थे। करीब सात महीने तक चले ईलाज के बाद हजारों समर्थकों और चाहने वालों के स्नेह और आशीर्वाद से मंत्री नन्दी मौत को मात देकर वापस लौटे। तब से लेकर लगातार 12 जुलाई के दिन को पूरे प्रदेश में व्यापारी साहस दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, क्योंकि मंत्री नंदी ने व्यापारियों, उद्यमियों से होने वाली गुंडा टैक्स वसूली एवं उत्पीड़न के विरुद्ध न केवल आवाज उठाई बल्कि सक्रिय रूप से उसके लिए काम करना शुरू कर दिया था। जिसके कारण व्यापारियों में फैला हुआ भय तेजी से समाप्त हो रहा था। यह माफियाओं को चुनौती जैसा लगा। जिसकी वजह से मंत्री नन्दी पर जानलेवा हमला किया गया था।

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, कार्यालय प्रभारी लल्लू लाल गुप्ता, सुमित वैश्य मंडल अध्यक्ष चौक, दिलीप केसरवानी मंडल अध्यक्ष नैनी, राघवेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष कीडगंज, मनमोहन मिश्रा, सोनू सिंह, अंकुर अग्रवाल, लोकेंद्र, आशीष कुशवाहा, राजेश, अतुल खन्ना, लता उपाध्याय, आभा द्विवेदी, शिवम सक्सेना, राहुल, संदीप श्रीवास्तव, आशीष केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

Translate »
error: Content is protected !!