प्रयागराज के मांडा इलाके मे एक दिन पहले लड़की के अपहरण का शोर हुआ था जो की फ़र्ज़ी था लड़की खुद प्रेमी के साथ गई थी लेकिन मांडा मे ही एक बच्चे का असली मे अपहरण कर लिया गया,बच्चा प्रतिक LKG मे पड़ता हैं शाम 4 बजे के करीब उसे स्कूल वैन घर छोड़ने आई तभी पहले से आल्टो कार से आये बदमाश उसे उठा कर कार से भाग निकले ये पूरी वारदात बच्चे के दादा के सामने हुई.
अपहरण की सूचना पर पुलिस तुरंत ही एक्टिव हुई पुलिस कमिशनर नें वारदात का सज्ञान लेकर मांडा पुलिस के आलवा शहर के कई दरोगाओ के साथ ही SOG क़ो भी लगाया हैं, पुलिस बच्चे के परिवार की पुरानी और नई रंजिश का पता लगा रही हैं आस पास के CCTV क़ो खांगला जा रहा हैं.पुलिस मांडा के आगे जिगना और सटे हुए इलाकों मे भी तलाश कर रही हैं.
पुलिस क़ो कुछ सुराग मिले हैं जिस पर काम हो रहा हैं हालांकि अभी तक फिरौती की कोई कॉल नही आई हैं DCP विवेक चंद्र यादव खुद ही पुलिस टीम क़ो लीड कर रहें हैं और हर पल का अपडेट लेकर टीम क़ो निर्देशित कर रहें हैं.