प्रयागराज में पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सिद्धार्थ नाथ सिंह शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर वोटों का जिक्र करते हुए लोगों से 70 से 80 फीसदी मतदान करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडाल में दिए गए बयान में उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 1 लाख 21 हजार है, जबकि बाकी मतदाताओं की संख्या 2 लाख 40 हजार है। उन्होंने कहा कि अगर उनके समर्थक 70 से 80 फीसदी मतदान नहीं करेंगे, तो श्री कृष्ण पुरी का नाम फिर से कसारी-मसारी हो सकता है। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर 2026 को कसारी-मसारी का नाम बदलकर श्री कृष्ण पुरी करने का ऐलान किया था। दावा है कि सिद्धार्थ नाथ सिंह की मांग पर ही नाम बदलने की घोषणा की गई थी।