प्रयागराज में जमीन कब्जाने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अशरफ हरवारा समेत 6 लोगों पर FIR, जबरजस्ती ज़मीन लिखवाने का आरोप

Share this news

प्रयागराज मे जमीन कब्जाने, फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और धमकी देने के आरोप में एयरपोर्ट थाने मे हिस्ट्रीशीटर अशरफ हरवारा उसके भाई अतर समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम बहदा निवासी इसरार अहमद ने पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 29 जुलाई 2026 को अशरफ हरवारा अपने भाई अतहर और अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर कचहरी ले गए, जहां जमीन से जुड़े कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान लगवा लिए।

पीड़ित के मुताबिक, कुछ दिनों बाद पत्नी के बार-बार कहने पर उन्होंने कचहरी जाकर अधिवक्ता से जानकारी की तो पता चला कि उनकी कृषि भूमि के छह गाटों का इकरारनामा आरोपियों ने अपने नाम करा लिया है। दस्तावेजों में कुल 0.4450 हेक्टेयर जमीन का उल्लेख है। आरोप है कि इकरारनामे में जमीन की कीमत 10 लाख रुपये और बतौर एडवांस दो लाख रुपये दर्शाए गए, जबकि पीड़ित को कोई रकम नहीं दी गई। पीड़ित ने जमीन की वास्तविक कीमत करोड़ों रुपये में होने का दावा किया है।

इसरार अहमद ने आरोप लगाया कि अशरफ और उसके साथियों ने धमकी भी दी थी कि यदि उनके खिलाफ कहीं शिकायत की तो उन्हें और उनके बच्चों को जान से मार दिया जाएगा। तहरीर में जमीन के दस्तावेजों को जबरन तैयार कराने और फर्जी तरीके से जमीन अपने नाम कराने का आरोप लगाया गया है।

हिस्ट्रीशीटर है अशरफ हरवारा

तहरीर में अशरफ हरवारा को धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि अशरफ के खिलाफ प्रयागराज और कौशांबी में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। शिकायत में माफिया अतीक अहमद के करीबियों से संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है गौर तलब हैं की अशरफ क़ो कुछ दिन पहले ही एयरपोर्ट पुलिस नें एक मुकदमे मे जेल भेजा था अशरफ माफिया अतीक के भाई अशरफ की पत्नी ज़ैनब का रिश्तेदार भी हैं

Translate »
error: Content is protected !!