आजम खान को देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ED की कार्रवाई पर सवाल खडे किए, हाईकोर्ट ने पहली नजर में माना- गिरफ्तारी के दौरान जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ।

Share this news

आजम खान को देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ED की कार्रवाई पर सवाल खडे किए, हाईकोर्ट ने पहली नजर में माना- गिरफ्तारी के दौरान जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ।

कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि आजम खान की गिरफ्तारी के दौरान संविधान के अनुच्छेद 22(1) और PMLA की धारा 19 के तहत जरूरी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।

जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस देवेंद्र सिंह की बेंच ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने आजम खान को निजी मुचलके और इसी रकम के दो जमानतदार पेश करने की शर्त पर अगली सुनवाई तक जेल से रिहा करने का आदेश दिया है।

आजम खान की ओर से कोर्ट में कहा गया कि ED ने गिरफ्तारी के समय उन्हें लिखित रूप में गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई। उनका आरोप था कि गिरफ्तारी के अगले दिन जब उन्हें रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया, तब कोर्ट रूम में पहली बार उन्हें गिरफ्तारी के कारणों से जुड़े कागजात दिए गए।

दूसरी तरफ ED की ओर से पेश वकीलों ने इन आरोपों का विरोध किया। ED का कहना था कि गिरफ्तारी के समय आजम खान को गिरफ्तारी के कारण और जरूरी दस्तावेज देने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्होंने इन्हें लेने से इनकार कर दिया।

हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड देखने के बाद कहा कि गिरफ्तारी के कारणों से जुड़े दस्तावेजों पर जगह, तारीख और समय का जिक्र नहीं था। ये जानकारियां खाली छोड़ी गई थीं। कोर्ट ने यह भी पाया कि 31 अक्टूबर को आजम खान की बहन को भेजे गए व्हाट्सऐप मैसेज के साथ गिरफ्तारी के कारणों वाले दस्तावेज नहीं भेजे गए थे।

ED ने कहा कि गिरफ्तारी की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई थी, लेकिन कोर्ट के सामने ऐसा कोई वीडियो या फोटो पेश नहीं किया गया, जिसमें अधिकारी आजम खान को गिरफ्तारी के कारणों से जुड़े कागजात देते और उनके इनकार करने की बात साफ दिखाई दे।

कोर्ट ने यह भी कहा कि ED की ओर से 1 नवंबर को दाखिल रिमांड आवेदन में गिरफ्तारी की वीडियो रिकॉर्डिंग का कोई जिक्र नहीं था।

हाईकोर्ट ने कहा कि दस्तावेजों से पहली नजर में ऐसा लगता है कि आजम खान को गिरफ्तारी के कारण लिखित रूप में समय पर नहीं बताए गए। कोर्ट ने माना कि इस मामले में संविधान और PMLA के तहत जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।कोर्ट ने यह भी कहा कि आजम खान को एक मामले में जेल से रिहा होने के तुरंत बाद दूसरे मामले में गिरफ्तार किया जाना भी पूरे घटनाक्रम को गंभीर बनाता है।

Translate »
error: Content is protected !!