ज़मीन की नाप के दौरान झगड़े मे अब दोनों तरफ से दर्ज हुआ मुकदमा, FIR मे माफिया के गैंग से जुड़े होने का भी आरोप
असलहे के साथ आरोपी की फोटो भी हुई वायरल
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के पुराने गढ़ कसारी-मसारी में जमीन के विवाद को लेकर एक बार फिर मारपीट का मामला सामने आया है। धूमनगंज थाना क्षेत्र में जमीन की नाप के दौरान हुए विवाद में असलम हसन की शिकायत पर पुलिस ने इरशाद हुसैन, रमीज और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन की नाप के दौरान पहुंचे आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, इसी दौरान रमीज ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित इरफ़ान असलम हसन के मुताबिक, 1 नवंबर 2026 को वह मौजा कसारिया स्थित अपनी जमीन की नाप कराने के लिए मौके पर मौजूद था। जमीन की आराजी संख्या 590 की नाप कराई जा रही थी। इसी दौरान इरशाद हुसैन, रमीज और तीन-चार अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर इरफ़ान के साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच रमीज ने धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। हमले में असलम को गंभीर चोटें आईं।
असलहों के साथ रमीज की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरे मामले में रमीज की तस्वीरों को लेकर भी चर्चा हो रही है। रमीज की असलहों के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों में वह कथित तौर पर हथियारों के साथ नजर आ रहा है। राइफल के साथ उसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है । हालांकि तस्वीरों की सत्यता और उनमें दिखाई दे रहे असलहों की वैधता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है हालांकि रमीज़ और इरशाद पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और इरशाद पर कुछ दिन पहले कूट रचित दस्तावेज बनाने का मुकदमा दर्ज हुआ था
अतीक अहमद के IS-227 गैंग से भी जोड़ा गया नाम
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोपी परिवार की पृष्ठभूमि को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि आरोपियों में से एक का पिता माफिया अतीक अहमद के गैंग आईएस-227 का सक्रिय सदस्य रहा है। इसी आधार पर शिकायतकर्ता ने आरोपी पक्ष की दबंगई और आपराधिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।
दोनों पक्षों की ओर से पहले भी दर्ज कराई जा चुकी है FIR
जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद पहले से चलने की बात भी सामने आई है। इससे पहले आरोपी पक्ष की ओर से भी मारपीट के मामले में इरफ़ान असलम ज़फर सहित कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। ऐसे में अब दोनों पक्षों के आरोपों की पुलिस जांच कर रही हैं,ACP रवि गुप्ता नें बताया की दोनों पक्षों मे ज़मीन क़ो लेकर झगड़ा हुआ था दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहें हैं दोनों तरफ की शिकायत पर FIR दर्ज की गई हैं जांच के बाद आगे की कार्यवाही होंगी,