प्रयागराज में सुसाइड नोट की मूल प्रति गायब करने के आरोप में पूर्व विवेचक दरोगा यश करन सिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता सुनीता मिश्रा ने तत्कालीन विवेचक पर मामले से जुड़े अहम साक्ष्य गायब करने का आरोप लगाया है। वर्ष 2022 में नैनी थाने में सुनीता मिश्रा के पति की आत्महत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब पुलिस आयुक्त के निर्देश पर नैनी पुलिस ने पूर्व विवेचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की है।