प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रिलीज हुई बायोपिक नरेंद्र मोदी
मुस्लिम महिलाएं भी प्रधानमंत्री की बायोपिक देखने पीवीआर पहुंचीं
हजारों लोगों ने देखी बायोपिक, मंत्री नन्दी ने सभी का किया स्वागत
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर बनी बायोपिक ” नरेंद्र मोदी” आज दूसरे दिन भी पीवीआर में दिखाई गई।
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री एवं प्रयागराज के प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने पीवीआर पहुंच कर दूसरे दिन के शो का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी एवं प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने जलशक्ति मंत्री का स्वागत किया।
जलशक्ति मंत्री ने शहर के विभिन्न इलाकों से आए संभ्रांत नागरिक सीए, अधिवक्ता, उद्योगपति, व्यापारी, शिक्षक, पत्रकार एवं अन्य सभी वर्ग के लोगों ने सपरिवार नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर बनी बायोपिक देखी, जो कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी द्वारा लोगों को निःशुल्क दिखाई जा रही है।
जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी एवं कर्मयोगी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी बायोपिक प्रधानमंत्री जी के संघर्ष और त्याग को दर्शाती है, जो लोगों को प्रेरित करेगी।
मंत्री नन्दी ने जलशक्ति मंत्री के साथ ही अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
मंत्री नन्दी द्वारा रविवार को पीवीआर में रिलीज हुई बायोपिक नरेंद्र मोदी के सभी शो बुक किए गए थे, जो पूरी तरह से हाउस फुल रहे। हजारों लोगों ने सपरिवार बायोपिक को देखा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाएं भी बायोपिक देखने पहुंची। जिन्होंने प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए कार्यों को सभी के लिए प्रेरक बताया।