संघर्ष के दिनों को याद करते हुए जब कचौड़ी छानने लगे मंत्री नन्दी

Share this news

कोठा पार्चा इलाके में मंत्री नन्दी ने सुबह से लेकर देर रात तक किया भ्रमण

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उनके घर जाकर की मुलाकात

आम जनता के साथ ही हमेशा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच रहने वाले कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज कोठा पार्चा इलाके में सुबह से लेकर देर रात तक भ्रमण किया। पार्टी पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों से उनके घर जाकर मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी।

मंत्री नन्दी ने आज चंद्रलोक चौराहा पर संदीप अग्रहरी, कोठा पार्चा में श्याम केसरवानी, राजू नाथ यादव, नीना गुप्ता गुप्ता, अभिषेक केसरवानी, मोहन यादव, बृजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार वर्मा, मयंक गुप्ता, चन्नी गुप्ता, अंकित केसरवानी, धीरज केसरवानी, सुनील केसरवानी, विकास जायसवाल, सुंदर लाल गुप्ता, राजेंद्र कुशवाहा, दिनेश चौरसिया, विक्की अग्रहरी, ऋतिक अग्रहरी, अरुण, रवि वर्मा के घर जाकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं परिजनों से मुलाकात किया।

मंत्री नन्दी चंद्रलोक चौराहे पर संदीप अग्रहरी के कचौड़ी की दुकान के पास पहुंचे तो अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कचौड़ी छानना शुरू कर दिया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज प्रयागराज की जनता ने उन्हें सर माथे पर बिठाया है, लेकिन वे अपने संघर्ष के दिनों को भूले नहीं हैं। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे समोसा बनाने से लेकर कचौड़ी छानने और सड़क किनारे दुकान लगाने का भी काम कर चुके हैं। इसलिए वे छोटे से लेकर बड़े सभी दुकानदारों, व्यापारियों की समस्याओं को भली भांति जानते और समझते हैं।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह जी, आशीष जायसवाल, सत्या जायसवाल, सुभाष बाजपेई, पंकज गुप्ता कोर्डिनेटर, संजय सारस्वत, नितिन श्रीवास्तव, तौशिफ अहमद, स्वाति गुप्ता महिला मोर्चा, कुसुम लता गुप्ता पार्षद, रेहान खान, नितिन केसरवानी आदि मौजूद रहे।

मंत्री नन्दी आज डीएवी इंटर कॉलेज मैदान मीरापुर में आयोजित ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज, मेमोरियल क्रिकेट (टी -20 टूर्नामेंट) के शुभारंभ समारोह में सम्मिलित हुए। उदय प्रताप सिंह ने मंत्री नन्दी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री नन्दी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!