संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर उत्तर प्रदेश में आज यानी 14 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

Share this news

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा के निधन पर उत्तर प्रदेश में आज यानी 14 मई को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

इस दौरान राष्ट्रध्वज झुका रहेगा और किसी भी राजकीय कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

शेख खलीफा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

 संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नहयान (73) का शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। वह काफी दिन से बीमार थे।

शेख खलीफा 3 नवंबर 2004 को यूएई के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक चुने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!