अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने मंत्री नन्दी के साथ प्रयागराज की सड़कों व गलियों में किया भ्रमण

Share this news

अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने मंत्री नन्दी के साथ प्रयागराज की सड़कों व गलियों में किया भ्रमण

बहादुरगंज स्थित प्राचीन मनोकामनापूर्ति मंदिर में किया पूजन अर्चन

नैनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित नन्दी एग्रो में कर्मचारियों से की मुलाकात

प्रयागराज आकर अब तो प्रयागराज की हो गईः ईशा

यहां के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद हमेशा याद रहेगाः ईशा गुप्ता

बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ प्रयागराज की सड़कों व गलियों में भ्रमण किया। कुछ घंटों के लिए ही सही, लेकिन पूरी तरह से प्रयागराज का होकर उन्होंने प्रयागराज की जिंदगी को जिया, आनन्द लिया और बहुत सारी यादें लेकर, मुम्बई चली गईं। ईशा गुप्ता ने कहा कि प्रयागराज आकर वे पूरी तरह से प्रयागराज की होकर रह गईं। यहां के लोगों का प्यार और आशीर्वाद हमेशा याद रहेगा।
शनिवार को प्रयागराज पहुंची अभिनेत्री ईशा गुप्ता और उनकी मां सामाजिक कार्यकर्ता रेखा गुप्ता ने रात में सिविल लाइंस स्थित एलचिको रेस्टोरेंट में प्रयागराज के जायके का आनन्द लिया। घरों में बनने वाला शुद्ध उत्तर भारतीय खाना खाया। मंत्री नन्दी और प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ ही शहर के कई सम्भ्रांत व गणमान्य जन मौजूद रहे। ईशा गुप्ता ने शनिवार की रात शहर के किसी होटल में नहीं, बल्कि मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के आवास पर ही रात्रि विश्राम किया।
रविवार की सुबह उन्होंने मंत्री नन्दी के आवास पर ही प्योर इलाहाबादी (प्रयागराज) नाश्ता पूड़ी कचौड़ी, दही जलेबी, खस्ता दमालू का आनन्द लिया। प्रयागराज के स्वादिष्ट व्यंजनों को ईशा गुप्ता ने बहुत पसंद किया। नाश्ता के बाद ईशा गुप्ता मंत्री नन्दी व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ पुराने शहर बहादुर गंज, सुलाकी चौराहा के पैदल भ्रमण पर निकलीं। इस दौरान पुराने शहर के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए वे प्राचीन मनोकामनापूर्ति शिव मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंत्री नन्दी ने 2010 में अपने आवास से मनोकामना पूर्ति मंदिर आते समय उन पर हुए हमले रिमोट बम से आरडीएक्स हमले की घटना से अवगत कराया।
मनोकामना पूर्ति मंदिर में पूजन अर्चन के बाद अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने बड़ी संख्या में आए लोगों से मुलाकात की।
मनोकामना पूर्ति मंदिर से निकलने के बाद ईशा गुप्ता मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के साथ नैनी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पहुंचीं। यहां उन्होंने नन्दी एग्रो एवं इकावो कम्पनी के कर्मचारियों व स्टॉफ से ुमुलाकात की। भ्रमण के बाद ईशा गुप्ता वाराणसी चली गईं। वाराणसी से फ्लाइट पकड़ कर मुम्बई चली गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!