भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा यमुनापार का हुआ गठन

Share this news

करछना भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा यमुनापार के अध्यक्ष कुशल जैन जी विभव भारती जी के अध्यक्षता में अल्पसंख्यक मोर्चा यमुनापार का गठन किया गया.

भाजपा जिला कमेटी द्वारा अयाज अहमद मोनू को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाया गया एवं साबिर शमी को जिला मंत्री बनाए जाने पर यमुनापार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी बुद्धिजीवी समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया.

ऐसा माना जाता है कि अयाज अहमद मोनू वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं साबिर शामी को जिला मंत्री बनाए जाने पर भाजपा पार्टी यमुनापार को मजबूती मिलेगी जिला उपाध्यक्ष जिला मंत्री ने पार्टी के प्रति समर्पित एवं निष्ठा पूर्वक इमानदारी से समर्पित होने की बात कही प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित भाजपा की नीतियों को जन-जन में प्रचारित एवं प्रसारित करने का संकल्प लिया.

समाजसेवी एवंभाजपा यमुनापार चाका महामंत्री अमित पाण्डेय, संघ धर्म जागरण प्रमुख ,सुशील द्विवेदी, बौद्धिक नगर प्रमुख अंजनी ओझा, सेक्टर संयोजक अनिल पांडेय, मंडल अध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह आदि वरिष्ठ जनों ने शुभकामनाएं देते हुए बधाइयां दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!