मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बाबा रामदेव ने मंत्री नन्दी के पुत्र और पुत्र वधू को दिया आशीर्वाद

Share this news

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बाबा रामदेव ने मंत्री नन्दी के पुत्र और पुत्र वधू को दिया आशीर्वाद

सिक्कीम व केरल के राज्यपाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ ही कई मंत्री आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल.

भारत स्काउट गाइड में आयोजित आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए कई मंत्री

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने मुख्यमंत्री की उतारी आरती

पुलिस छावनी में तब्दील रहा पुराना शहर

मुख्य सचिव मनोज सिंह ने भी मंत्री नन्दी के पुत्र और पुत्रवधू को दिया आशीर्वाद

नए भारत के नए कश्मीर में प्राकृतिक छटा एवं पहाड़ों के बीच पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुत्र अभिषेक-कृष्निका का विवाह समारोह सम्पन्न होने के बाद शनिवार को प्रयागराज में भव्य आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सम्मिलित होते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, आध्यात्मिक योग गुरू स्वामी रामदेव ने मंत्री नन्दी के घर जाकर नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के बहादुरगंज इलाके में शनिवार को दिन भर प्रदेश की महत्वपूर्ण राजनीतिक हस्तियों की आवाजाही बनी रही। जिससे पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। मंत्री नन्दी के साथ ही पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

सिक्कीम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य और केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मम्फोर्डगंज स्थित भारत स्काउट गाइड मैदान में आयोजित भव्य आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होकर नवयुगल को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नन्दी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के घर जाकर नवविवाहित दंपती को आशीष दिया।

कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता के आवास पहुंचने पर पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने आरती उतारकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। इसके पश्चात नंदगोपाल गुप्ता ने सपत्नी योगी आदित्यनाथ का चरण स्पर्श किया। तत्पश्चात नंदी के नवविवाहित पुत्र व पुत्रवधू ने भी चरण स्पर्श का आशीर्वाद लिया।

योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री व उनके परिवारीजनों से कुशलक्षेम पूछा।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने मंत्री नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर पहुंचकर मंत्री नंदी के पुत्र और पुत्रवधु को आशीर्वाद दिया।
आयुर्वेद और योग को विश्व पटल पर ले जाने वाले स्वदेशी अभियान के प्रचारक आध्यात्मिक, योग गुरु स्वामी रामदेव भी मंत्री नंदी के पुत्र और पुत्रवधु को आशीर्वाद प्रदान करने के लिए चार्टर प्लेन से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से मंत्री नन्दी के बहादुरगंज स्थित आवास पर जाकर मंत्री नंदी के पुत्र एवं पुत्रवधु को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी मंत्री नंदी के बहादुरगंज आवास पर पहुंचकर नव युगल को आशीर्वाद दिया।


आशीर्वाद समारोह में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, महिला कल्याण मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह जी के साथ ही कई अन्य मंत्री शामिल हुए।

Translate »
error: Content is protected !!