जिला महिला उधोग व्यापार मंडल व बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज एंड गर्ल्स विंग ने नैनी जेल में महिला बंदियों को ऊनी शॉल और उनके बच्चो को ऊनी कपड़े वितरण किया।

Share this news

जिला महिला उधोग व्यापार मंडल व बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज एंड गर्ल्स विंग ने नैनी जेल में महिला बंदियों को ऊनी शॉल और उनके बच्चो को ऊनी कपड़े वितरण किया।

जिला महिला व्यापार मंडल व के संयुक्त तत्वधान में केंद्रीय कारागार नैनी प्रयागराज में महिला बंदियों व छोटे बच्चों को अनेको सामान वितरण किए जिसमें महिलाओं के लिए 200 गर्म शौल बच्चों के लिए गर्म कपड़े स्वेटर, हाईनेक, पजामें वितरित किए।

जिसमे जिला महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन कहां कि जिन महिलाओं की पैरवी नहीं हो पा रही है, वह जो महिला आर्थिक अभाव के कारण अपना आर्थिक दंड राशि नहीं जमा कर पा रही हैं। ऐसी महिलाओं को जिला महिला व्यापार मंडल कानूनी रूप से सहायता कर उन्हें जेल से बाहर निकालने का पूरा प्रयास करेंगे।
जिला महिला व्यापार मंडल की महासचिव श्रीमती पल्लवी अरोड़ा ने कहा कि बहुत सारी ऐसी महिलाएं जेल में बंद है, जिनका अपराध बहुत ही छोटा है। उनकी आर्थिक स्थिति अपना अपराध शुल्क देने की नहीं है ,ऐसी महिलाओं के लिए जिला महिला व्यापार मंडल अपना पूरा प्रयास कर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश करेगा।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती हिना खान ने कहा करता है कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है जो मातृ शक्तियां जेल में बंद है, उनका भी ध्यान रखा जाए ,जो सहायता हो सके ,पूरी की जाए।
श्रीमती प्रियदर्शनी सिंह ,हेड मिस्ट्रेस बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज एंड गर्ल्स विंग ने 200 शॉल का वितरण किया और भविष्य में भी यह की।महिलाओं की सहायता करने का आश्वासन दिया। जेल की कठिन जीवन को देख कर उनके आंख से आसू छलक गए और उनका हृदय भर आया।

जिला महिला व्यापार मंडल और श्रीमती प्रियदर्शिनी सिंह ने सीनियर सुप्रीटेंडेंट ऑफ जेल श्री रंग बहादुर पटेल, जेलर श्री ओम प्रकाश , श्रीमती उर्मिला देवी , डेप्युटी जेलर को धन्यवाद दिया और जेल की सफाई और स्वच्छता ,के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की ।

Translate »
error: Content is protected !!