जिला महिला व्यापार मंडल ने फल वितरण और ध्वजारोहण के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

Share this news

प्रयागराज:77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

डफरिन अस्पताल में फल व दवा वितरण जिला महिला व्यापार मंडल की मुख्य इकाई द्वारा डफरिन चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। संगठन की पदाधिकारियों ने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस सेवा कार्य के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अवंतिका टंडन ,जिला महासचिव पल्लवी अरोड़ा ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिना खान ,जिला कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी उपस्थित थे,एवं जिला महिला व्यापार मंडल की सलोरी इकाई द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम एवं हेल्थ कैम्प जा आयोजन हुआ.

यह कार्यक्रम सलोरी अध्यक्ष सुमन आर्य के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रीय व्यापारियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सलोरी अध्यक्ष सुमन आर्य, रीना यादव, सुनीता शर्मा, सीटू चतुर्वेदी, वंदना वर्मा, संध्या चतुर्वेदी और पूजा शर्मा सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Translate »
error: Content is protected !!