अपराधियों के काले साम्राज्य पर योगी सरकार के सुशासन का चल रहा बुलडोजर:नन्दी

Share this news

अपराधियों के काले साम्राज्य पर योगी सरकार के सुशासन का चल रहा बुलडोजर:नन्दी

भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है:नन्दी

सोराव विधानसभा में आयोजित हुआ भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन

आज प्रयागराज के सोराव विधानसभा में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि यूपी अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है। गरीब की झोपड़ी में कब्जा करने वाले के घर बुलडोजर चलता है। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे नहीं होते। यह खूबियां भाजपा सरकारों की देन हैं। जनहित के बारे में सोचने वाली पार्टी का नाम भाजपा है।

सोराव के शिवगढ़ स्थित अमन गेस्ट हाउस में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में मंत्री नन्दी ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। कोरोना काल में यह दिखा भी दिया।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश तरक्की के नित नये आयाम छू रहा है। मा0 मुख्यमंत्री का एक-एक क्षण प्रत्येक क्षण प्रदेश की 24 करोड़ जनता की बेहतरी के लिए समर्पित है। आज प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के काले साम्राज्य पर योगी सरकार के सुशासन का बुलडोजर चल रहा है।

माफियाओं की 1 हजार करोड़ से अधिक की अवैध सम्पत्ति जब्त की गयी और 1574 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति बरामद की गयी है। पिछले साढे़ चार साल में 16592 अपराधी गिरफ्तार किये गये एवं 135 से अधिक अपराधियों को पुलिस इनकाउटंर में मार गिराया गया। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में संगठित अपराधी की कमर टूट गयी है और सपा-बसपा की सरकारों में माननीय बनकर घूमने वाले लोग जेल की सलाखों के पीछे अपने किये की सजा भुगत रहें है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि देश में सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह सभी राहत कार्यो की निगरानी स्वयं दिन-रात जाग कर की, उसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश इस महामारी से निपटने में पूरे देश में अव्वल रहा है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर हैं।
4.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 25 लाख युवाओं को ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत रोजगार, 1.3 करोड़ लाभार्थियों को मुद्रा योजना के अन्तर्गत 70 हजार करोड़ का ऋण, 51 लाख श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार, 8 लाख युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराये गये है। प्रदेश में 5 इन्टरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के सांस्कृतिक गौरव को पुर्नजीवित करने का काम हमारी सरकार कर रही है। मंत्री नन्दी ने सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, जिला महामंत्री जीतलाल त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर विष्णु देव प्रसाद, कुंवर मृगेंद्र सिंह, राम पलट पटेल, मनोज कुमार निषाद, नवीन कुमार पटेल, अमिता सिंह, आरती अग्रवाल, निर्मला पासवान, कुलदीप सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!