मंत्री नन्दी और महापौर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

Share this news

अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं

हमारा देश और प्रदेश और तरक्की करे, आगे बढ़े आज यही संकल्प होना चाहिए:नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने आज बहादुरगंज स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, समर्थकों के साथ होली खेली। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। साथ ही प्रदेश व प्रयागराज वासियों को रंगों के त्योहार की शुभकमनाएं दीं।

मुट्ठीगंज चुनाव कार्यालय में आयोजित होली मिलन उत्सव में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री नंदी ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाइयां दी। उन्होंने अपील की कि रंगों के पर्व होली को सामाजिक सौहार्द के प्रतीक के तौर पर मनाएं।
उन्होंने कहा- होली हमारी संस्कृति का पर्व है। होली सबकी जिंदगी में खुशियों का रंग लाता है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश नित नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। हमारा देश और प्रदेश और तरक्की करे, आगे बढ़े आज यही संकल्प होना चाहिए.
इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियां बांटते हैं। इस अवसर पर मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, चौक मंडल अध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा, कीडगंज मंडल अध्यक्ष मनोज मिश्रा, मीरापुर मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, नैनी मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!