मंत्री नन्दी ने स्कूल चलो अभियान की रैली को दिखाई हरी झण्डी

Share this news

मंत्री नन्दी ने स्कूल चलो अभियान की रैली को दिखाई हरी झण्डी

हंडिया विधानसभा के कोट दक्षिण गांव में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

सबको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उज्जवल भविष्य की प्रेरणा स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य:नन्दी

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी प्रयागराज के हण्डिया तहसील के धनुपुर विकास खण्ड के कोट दक्षिण प्राथमिक विद्यालय में आयोजित स्कूल चलो अभियान की रैली और जागरूकता कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मंत्री नन्दी ने कोट दक्षिण प्राथमिक विद्यालय द्वारा निकाली गई स्कूल चलो अभियान की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। मंत्री नन्दी ने शिक्षकों के साथ ही ग्रामीणों से भी स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने की अपील की। कहा कि शिक्षा ही देश एवं प्रदेश के विकास का मुख्य आधार है।
मंत्री नन्दी ने कहा कि सबको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उज्जवल भविष्य की प्रेरणा स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मंत्री नन्दी ने कहा कि 2017 से पहले सरकारी स्कूलों का हाल बेहाल था। छात्र-छात्राओं की संख्या लगातार घट रही थी। 2017 में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर स्कूल चलो अभियान का आयोजन हुआ। जिसके परिणाम स्वरूप पिछले छह वर्ष में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 1.92 करोड़ छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि शिक्षक का पद सबसे सम्मानीय है, क्योंकि शिक्षक ही बच्चों का नहीं, बल्कि देश का भविष्य गढ़ता है। मंत्री नन्दी ने कहा कि पिछली सरकारों में शिक्षकों की भर्ती में लूट खसोट के साथ ही मनमानी की प्रवृत्ति लागू थी। वहीं योगी सरकार में बिना किसी भेदभाव के एक लाख 60 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रयागराज डा. वीके सिंह, पूर्व विधायक हण्डिया प्रशान्त सिंह जी, एसडीएम हण्डिया प्रेम कुमार प्रजापति, ब्लाक प्रमुख धनुपुर श्रीमती ज्योति यादव, ग्राम प्रधान कोट दक्षिण श्रीमती सरिता मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!