मंत्री नन्दी ने हवन कर किया कन्या पूजन अपने आवास पर महापौर के साथ किया पूजन

Share this news

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बहादुरगंज स्थित आवास पर सपरिवार मां दुर्गा की स्तुति के साथ ही हवन पुजन किया।

प्रयागराज की महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने
विधि-विधान से कन्या पूजन करते हुए देवी रूपी कन्याओं को भोजन प्रसाद खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि माँ दुर्गा की असीम शक्ति और उनकी कृपा दृष्टि से संसार के प्रत्येक प्राणी का कल्याण हो, यही कामना है।

मंत्री नन्दी ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म में कुमारी कन्याओं का पूजन एवं सत्कार आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का पूजन है।

MahaNavami

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!