चुनावी सरगर्मी और प्रचार के बीच जारी है मंत्री नन्दी का सेवा कार्य
मंत्री नन्दी की पहल पर मार्च-अप्रैल में 50 लोगों को ईलाज के लिए उपलब्ध कराई गई 1.10 करोड़ की धनराशि
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से उपलब्ध कराई जा रही धनराशि
मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
हर महीने दो से तीन दर्जन बीमार लोगों को ईलाज के लिए मिल रहा आर्थिक सहायता का लाभ
देश ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी जहां इस समय लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। पूरा शासन-प्रशासन जहां चुनावी प्रक्रियाओं को पूरा कराने में लगा हुआ है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लोगों की सेवा के कार्य लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी की पहल पर मार्च और अप्रैल महीने में प्रयागराज के साथ ही अन्य जनपदों एवं क्षेत्रों के 50 पीड़ितों यानी गम्भीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को ईलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से एक करोड़ 10 लाख 88 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। जिसकी मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी इस समय पूरे प्रदेश में व्यापारियों के बीच भाजपा का नेतृत्व कर रहे हैं। अलग-अलग जनपदों में व्यापारी सम्मेलन कर व्यापारियों से फिर एक बाार मोदी सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच वे अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले गम्भीर बीमारियों के शिकार लोगों की सेवा में करना नहीं भूल रहे हैं। मुख्यमंत्री राहत कोष से लोगों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनका ईलाज करा रहे हैं।
मंत्री नन्दी के पहल पर प्रत्येक महीने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्र व जनपदों के गम्भीर रूप से बीमार दो से तीन दर्जन लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बेहतर से बेहतर ईलाज करा सकें और अपना जीवन बचा सकें।
मंत्री नन्दी ने कहा कि क्षेत्र की जनता का सुख दुख हमारा सुख दुख है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 करोड़ प्रदेशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और हर मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। असाध्य एवं गम्भीर रोगों से ग्रसित व आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ईलाज कराने के लिए भटकना न पड़े, परेशान न होना पड़े इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी खजाना खोल रखा है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्राप्त धनराशि गम्भीर रूप से बीमार लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। पीड़ितों तक सहायता उपलब्ध कराने में तनिक भी देरी नहीं की जा रही है।
मंत्री नन्दी ने बताया कि आर्थराइटिस, हृदय रोग, कैंसर, किडनी, हड्डी रोग आदि गम्भीर बीमारियों का ईलाज कराने के लिए वर्ष 2024 में लोगों की आर्थिक मदद किए जाने का सिलसिला जारी है। मार्च 2024 में 29 लोगों को ईलाज के लिए 53 लाख 46 हजार 125 रूपए और अपैल महीने में 21 लोगों को 57 लाख 41 हजार 875 रूपए की धनराशि आर्थिक सहायता के रूप में उपलब्ध कराई गई, जिससे बेहतर ईलाज होने पर कई लोगों की जान बचाई जा सकी। जिनमें प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर, अहमदगंज, जीटीबी नगर, मुट्ठीगंज, नॉर्थ मलाका, नैनी, शाहगंज, सदियापुर, कांशीराम आवास नैनी, हिम्मतगंज, मालवीय नगर, खुशहाल पर्वत, एडीए कॉलोनी नैनी, पुरा मनोहरदास, नॉर्थ मलाका, गौस नगर जीटीबी नगर, करेली, दायरा शाह अजमल, कटघर, मीरापुर, कीडग्ंज, तुलसीपुर, काजीपुर-नैनी, दरियाबाद, अम्बेडकर नगर नैनी के साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों व जनपदों के लोग शामिल हैं।