होली पर प्रयागराज के गली मुहल्ले भी रहेंगे पुलिस की नज़र मे, हुड़दंग बाज़ों क़ो C.P. की चेतावनी
CP नें दो घंटे तक सिपाही दरोगा थाना प्रभारी और सर्किल इंचार्ज के साथ की बैठक
होली का पर्व सकुशल शांति और सौहार्द से सम्पन्न कराने के लिए प्रयागराज के पुलिस कमिशनर जोगेंद्र कुमार नें पूरी तैयारी की हैं, प्रयागराज के तीनो ज़ोन मे सवेदनशील इलाकों मे पुलिस गश्त तो कर ही रही हैं साथ पुलिस की एक टीम आई ट्रिपल सी के कैमरो से चप्पे चप्पे पर नज़र भी रखेगी, खास बात ये भी हैं जिन गली मुहल्लो मे आई ट्रिपल सी के कैमरे नही लगे हैं वहाँ पर दुकानों वा निजी घरो के कैमरो का एक्ससेज़ लोकल पुलिस के पास रहेगा जिससे अराजक तत्वों पर नज़र रखी जा सकेगी, रंग खेलने के दौरान सड़क पर पुलिस की अलग अलग टीम लगातार गश्त करेगी और ड्रोन से भी निगरानी की जायेगी, पुलिस कमिशनर जोगेन्दर कुमार नें बताया की सभी इलाकों और मुहल्लो मे ज़िम्मेदार नागरिको से पुलिस तालमेल बना कर काम करेगी और सड़क पर किसी नें भी हुड़दंग किया तो वो सलाखों के पीछे जायेगा….
रमज़ान चल रहा हैं और उसी मे होली का पर्व हैं दोनों पर्व शांति से हो इसके लिए पुलिस कमिशनर नें प्रयागराज के तीनो ज़ोन मे तैनात सिपाही दरोगा, थाना प्रभारी और सर्किल इंचार्ज के साथ वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से मीटिंग भी की, इस मीटिंग मे CP नें इलाके मे गश्त बड़ाने बाजारो की निगरानी करनें और पूर्व मे अराजकता फैलाने मे हुए गिरफ्तार लोगो क़ो सुचिब्द करने का भी सख्त निर्देश दिया, मीटिंग के बाद तीनो ज़ोन के DCP नें फ़ोर्स के साथ सड़क पर पैदल गश्त भी की और सुरक्षा का जायज़ा लिया