ठंड से बचाव के लिए पूनम संत बाटे कम्बल।

Share this news

प्रयागराज:ठंड की शुरुआत होते ही महिलाओं को ठंड से बचाने के लिए पूनम संत महिला एवं विकास समिति ने महिलाओं को कंबल वितरित किया।इस पुनीत कार्य के लिए संस्थान ने मुख्य रूप से मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त शिखा दरबारी,न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी,शहर के पहले नागरिक मेयर उमेशचंद्र गणेश केसरवानी मौजूद रही।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त शिखा दरबारी ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से गरीब महिलाओं को ठंड से बचने में मदद मिलती।इस तरह के कार्यक्रम करते रहने से गरीबों को ठंड से बचने में मदद मिलती है।

शहर के पहले नागरिक मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी  ने कहा कि पूनम संत महिला एवं विकास समिति का यह प्रयास सराहनीय है।इस पुनीत कार्य को इसी तरह अन्य संस्थानों से करने का आह्वाहन मेयर ने किया।साथ ही इस सराहनीय प्रयास की भूरी भूरी प्रसंसा की।

महिलाओं के विकास में प्रमुख भूमिका निभाने वाली संस्था पूनम संत महिला एवं विकास समिति के इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया अतिथियों ने आई हुई महिलाओं को ठंड से बचाव के लिए।गर्म कंबल वितरित किये।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष पूनम संत ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया।सचिव अभिषेक संत ने बताया कि समिति महिलाओं के विकास और महिला रोजगार के लिए कटिबद्ध है।ठंड की शुरुआत में 501 महिलाओं को गर्म कंबल बंटे गए।

इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजना गुलाटी,राष्ट्रीय संयोजिका इसाबेल ब्रेंडिश,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डा अंकिता जायसवाल ,प्रदेश अध्यक्ष कामिनी जैन ,प्रदेश सह संयोजिका मधुलिका सिंह,प्रदेशसचिव  सविता अग्रवाल,मंजूषा सालान,श्रृष्टि कुमारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Translate »
error: Content is protected !!