पूनम संत ने महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू किया मिशन दुर्गा

Share this news

प्रयागराज: बहुत ही हर्ष के साथ सूचित करना चाहता हूं कि आज पूनम संत महिला विकास समिति द्वारा बहुउद्देशीय योजना जिससे महिलाओं को एवं बेटियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंच पाए। “” मिशन दुर्गा “” नाम से ये योजना आज संस्था द्वारा बनाई गई । जिसका शुभारंभ माननीय अध्यक्ष आदरणीय पूनम संत जी द्वारा किया गया।

इस योजना के शुभारंभ में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय रंजना गुलाटी जी,राष्ट्रीय संयोजक इसाबेल ब्रेनडिश जी,राष्ट्रीय सचिव अभिषेक सन्त,प्रदेश अध्यक्ष कामिनी जैन जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सविता अग्रवाल, प्रदेश सचिव मधुलिका सिंह ,नगर उपाध्यक्ष हेमा शर्मा,नगर सचिव प्रिया अग्रवाल , सदस्य समता जैन,सदस्य साक्षी ओझा आदि बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया एवं इस योजना को देशव्यापी योजना बनाने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

योजना के शुभारंभ के अवसर पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं आदरणीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में उपस्थित समस्त पदाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी जरूरतमंद महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी वितरित की गई।
मिशन दुर्गा “” योजना की जानकारी निम्नवत है :

पूनम संत महिला एवं विकास समिति द्वारा आज मिशन दुर्गा का शुभारंभ प्रयागराज की पावन धरती से किया गया है।

मिशन दुर्गा विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान एवं उनको सजग और जागरूक बनाने के लिए बनाई गई विशेष योजना है।

मिशन दुर्गा के अंतर्गत संस्थान से जुड़े समस्त पदाधिकारी,सदस्य एवं विशेष अतिथियों द्वारा समय-समय पर गली- मोहल्लों, गांव-शहर, चौराहा पर महिला चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

महिला चौपाल लगाकर उपस्थित महिलाओं को संस्था के पदाधिकारी,विदुषी,प्रबुद्ध एवं विषय विशेष के जानकार जनों द्वारा उनको जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

मिशन दुर्गा के माध्यम से महिलाओं को संगठित करने का प्रयास विशेष रूप से किया जाएगा | जिसके लिए संस्था द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया/ सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा जिसके माध्यम से गांव-गांव, शहर, प्रदेशों एवं देश के हर वर्ग की महिला एक दूसरे से जुड़ सकेगी और अपनी समस्याओं को खुलकर रख सकेगी | जिसके फल स्वरुप सोशल मीडिया के माध्यम से उपस्थित संस्था के लोगों द्वारा शासन एवं प्रशासन को अवगत करा उसे विषय पर महिला की मदद की जा सकेगी।

मिशन दुर्गा के तहत सरकार एवं गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही महिलाओं के लिए योजनाओं से भी उनको अवगत कराने एवं उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा।

मिशन दुर्गा के अंतर्गत बेटियों के लिए विशेष रूप से शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

बेटियों के विवाह के शुभ अवसर पर भी कुछ विशेष सहयोग प्रदान किए जाएंगे।

महिलाओं एवं बेटियों के प्रोत्साहन हेतु समय-समय पर अलग अलग प्रतिभाओं का आयोजन किया जाएगा।

किसी भी आपातकालीन स्थिति में महिलाओं के मदद के लिए संस्था द्वारा नियुक्त विशेष पदाधिकारी द्वारा तत्कालीन मदद पहुंचाने का कार्य भी किया जाएगा।

प्रताड़ित भ्रमित या मानसिक रूप से बीमार महिलाओं और बेटियों के लिए विशेष कार्यक्रमों के आयोजन भी किए जाएंगे , जिसके माध्यम से उन्हें पुनः एक सामान्य जिंदगी प्रदान की जा सके।

मिशन दुर्गा के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु समय-समय पर नुक्कड़ नाटक, व्याख्यान आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

महिलाओं एवं बेटियों के लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी प्रमुखता से इस अभियान में लिया गया है।

Translate »
error: Content is protected !!