हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एक्शन में आई यूपी पुलिस ,गाज़ियाबाद से रणविजय को किया गिराफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

Share this news

हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एक्शन में आई प्रयागराज पुलिस ,गाज़ियाबाद से रणविजय को किया गिराफ्तार, अन्य की तलाश जारी।

गाज़ियाबाद पुलिस ने प्रयागराज के धूमन गंज थाने के वांछित आरोपी रणविजय सिंह को किया गिराफ्तार. रणविजय गाज़ियाबाद में किसी करीबी के घर पर छुपा था सटीक सूचना पर पुलिस ने रेड करके पकड़ा,रणविजय पर प्रयागराज के कर्नल गंज में कोर्ट के अंदर मारपीट सहित कई गंभीर धराओ में मुक़दमा दर्ज है इसके अलावा धूमन गंज थाने में भी रंगदारी के मामले में ये वांछित था ,रणविजय पर प्रयागराज के अलग अलग थानों में कुल 13 मुक़दमें दर्ज है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सेशन कोर्ट में महिला जज के सामने मारपीट करने के मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए रणविजय सिंह मोहम्मद आशिफ महताब की प्रैक्टिस पर रोक लगाई थी , इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रणविजय सिंह और उसके साथियों द्वारा कोर्ट रूम में महिला जज के सामने वादी महिला से मारपीट करने और गुंडा गर्दी करने पर हैरत जताते हुए पुलिस को कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया था हाई कोर्ट के इस निर्देश के बाद पुलिस रणविजय सिंह और उसके साथियों की तलाश में जुटी थी.

रणविजय की गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस जुटी है। अभी हाल ही में रणविजय सिंह का एक साथी शराब माफिया दीपक सरदार भी गिराफ्तार हुआ है जिसके घर से 10 लाख रुपये बरामद हुए थे दीपक सरदार की डायरी से रणविजय और माफिया अतीक के गुर्गो की साठ गांठ का भी राज़ खुला था। दीपक सरदार ने पूछ ताछ में कुबूल किया था की रणविजय ने जो दो कार खरीदी थी उसकी क़िस्त वही भरता था , पुलिस अब दीपक सरदार के असलहों के कारोबार पर भी जांच पड़ताल कर रही है।

Translate »
error: Content is protected !!