अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी के तत्वाधान में इविवि के विधि संकाय में “सकोरा अभियान” का शुभारंभ किया गया। अभाविप इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए इस गर्मी के दिन में दाना-पानी की व्यवस्था की।
अभाविप की गतिविधि विकासार्थ विद्यार्थी द्वारा सकोरा अभियान चलाया जाता है, जिसमें मिट्टी से बने सकोरा में जल व दाना डाल पक्षियों के राहत हेतु व्यवस्था की जाती है। आज अभाविप के विधि संकाय स्थित वृक्षों की शाखाओं में सकोरा बांधकर इस अभियान को चलाया गया।
विकासार्थ विद्यार्थी के प्रांत प्रमुख रामबाबू तिवारी ने कहा कि,” विद्यार्थी परिषद द्वारा पर्यावरणीय मुद्दो को लेकर कार्य किया जाता है। गर्मी के दिनों में जहां इंसान में पानी की समस्या के चलते काफी रोग उत्पन्न हो रहे हैं वैसे ही पक्षियों को पानी की कमी के चलते कोई दिक्कत न हो इसलिए अभाविप ने यह अभियान चलाया है।”
अभाविप इलाहबाद विश्वविद्यालय इकाई के विकासार्थ विद्यार्थी सह-संयोजक देवांश मोहन और वरुण तिवारी ने कहा कि,” अभाविप इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा जल्द ही सभी संकायों में इस अभियान को चलाया जाएगा और अभाविप के कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करेंगे की इस गर्मी के चलते पक्षियों में किसी प्रकार की विकृति पैदा न हो।”
इस दौरान इविवि इकाई अध्यक्ष आलोक त्रिपाठी, इकाई मंत्री आयुष्मान चौहान, उपाध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा तथा अद्वितीय कुमारी, कीर्ति, आदित्य देव ओझा, भाष्कर त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, उत्कर्ष उपाध्याय की उपस्थिति रही।