धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

Share this news

धूमधाम से मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

प्रयागराज: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन कांग्रेसियों ने बड़ी धूमधाम से केक काटकर मनाया। कहीं मिठाई कंबल बांटे गए तो कहीं गरीबों को भोजन कराया गया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कांग्रेस अध्यक्ष को त्याग की प्रतिमूर्ति बताया। शनिवार को जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि देश आज तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है तो वह सोनिया गांधी की ही देन है। प्रधानमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को ठुकराकर उन्होंने यहा साबित कर दिया कि पद से बड़ी लालसा उनके अंदर सेवा की है।

प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी व वरिष्ठ नेता हरिकेश त्रिपाठी ने कहा सोनिया गांधी का जीवन हम सभी के लिए एक मिसाल है। जिन विपरित हालात में सोनिया गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली वह बेहद चुनौतीपूर्ण समय था। तमाम चुनौतियों पर पार पाते हुए कांग्रेस चेयरपरसन ने एक मुकाम हासिल किया।

पीसीसी सदस्य फुजैल हाश्मी ने कहा सोनिया गांधी ने उस पंरपरा को आगे बढ़ाया है, जिसकी शुरूआत नेहरू जी के समय में हुई थी। इस मौके अनाथ आश्रम के बच्चों को उपहार भी बांटे गए।

इस दौरान: सुरेश यादव, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, फुजैल हाश्मी, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, राकेश पटेल, शीश अहमद, बजरंग लाल दुबे, सुनील पांडेय एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, नफीस अहमद, नीरजकांत, महफूज अहमद, संतोष कुमार दुबे, शाहनवाज असलम, उमेश केसरवानी, संतोष सिंह, धीरज विश्वकर्मा, विकास चौरसिया, राजा गुप्ता, परवेज़ सिद्दकी, भानू प्रकाश कुशवाहा, मो० जाहिद समेत आदि लोग मौजूद रहें

Translate »
error: Content is protected !!