प्रयागराज: दारागंज में रिश्तों को कलंकित करने व दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है।
यहां रहने वाला युवक पांच साल की सगी भतीजी से कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। तबियत खराब होने पर मां बच्ची को अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों से उसे यह बात पता चली।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दारागंज में रहने वाला एक व्यक्ति प्राइवेट काम करता है। घर में पत्नी के अलावा उसकी पांच साल की बेटी है।
उसका सगा भाई भी साथ रहता है जो कर्मकांड करता है और खुद को पुजारी बताता है।