प्रयागराज कॉमिशनरेट पुलिस की दमदार पैरवी से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा सहित 4 लोग हत्या के दोषी करार, सज़ा का ऐलान कल.
प्रयागराज कॉमिशनरेट पुलिस की प्रभावी पैरवी से 46 साल बाद एक परिवार क़ो कोर्ट से इन्साफ मिल रहा हैं दरअसल 1980 मे उस समय के इलाहाबाद के जिला न्यायालय परिसर मे नवाब गंज के रहने वाले श्याम नारायण पांडेय क़ो सरेआम गोलियों से भून दिया गया था इस हत्याकांड क़ो ज्ञान पुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा, बलराम, संत राम और जीत नारायण ने अंजाम दिया था, मौके से राइफल भी बरामद हुई थी चारो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ और कोर्ट मे चार्जशीट के बाद लम्बा ट्रायल चला, गवाहो की गवाही हुई दोनों तरफ के वकीलों ने अपने अपने तर्क कोर्ट मे रखे और मामला 46 साल तक खींचता चला गया, एमपीएमला कोर्ट मे मामले की सुनवाई के बाद सभी तथ्यों के मद्दे नज़र विजय मिश्रा सहित सभी चारो आरोपी दोषी सिद्ध हो गए, अब बुधवार क़ो कोर्ट इन आरोपियों क़ो सजा सुनाएगी, 46 साल बाद पीड़ित क़ो कोर्ट से अब इंसाफ मिला हैं वो भी प्रयागराज कॉमिशनरेट पुलिस की प्रभावी पैरवी से, सरकारी वकीलो ने पुलिस की पैरवी क़ो प्रभावी ढंग से कोर्ट मे रखा जिससे चारो आरोपियों का दोष सिद्ध हुआ अब इन लोगो क़ो सज़ा मिलने की बारी हैं.. सुनवाई के दौरान विजय मिश्रा सहित सभी आरोपी वीडियो कंन्फ्रेंसिंग से कोर्ट की सुनवाई मे मौजूद रहें