आर एस वर्मा को लोक प्रशासन एव समाजसेवा के क्षेत्र में मिला भारत प्रतिभा सम्मान।

Share this news

भारत प्रतिभा सम्मान परिषद ने 5000+प्राप्त आवेदन पत्रों में से कई स्तर पर स्क्रूटिनी कर के ,फिर विशिष्ट विशेषज्ञों की राष्ट्रीय जुरी द्वारा समीक्षा के उपरांत ,भारत प्रतिभा सम्मान परिषद ने कुल 30 नामो की सूची को अंतिम रूप से पुरुस्कृत होने के लिए अनुमोदित किया। इस सूची में प्रयागराज से पूर्व मडलायुक्त डॉ. राम सरन वर्मा उर्फ़ आर एस वर्मा को सूची में द्वतीय स्थान पर चुना गया।

2.’एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर’,संसद मार्ग, नई दिल्ली में सम्पन्न प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मा.विजेंद्र गुप्ता,अध्यक्ष, दिल्ली विधान सभा ,विशिष्ट अतिथि पद्मविभूषण सोनल मानसिंह पूर्व सांसद राज्य सभा एव डॉ प्रदीप राय चेयरमैन इंडिया लीगल ऐड सेंटर की गरिमामई उपस्थिती में लगभग 300 लोगो से भरे हाल में डॉ आर एस वर्मा आई.ए. एस.[से नि] को मुख्य अतिथि ने अपने कर कमलों से मैडल एवं साइटेशन देकर “लोक प्रशासन एवं सामाजिक सेवा” के क्षेत्र में ‘भारत प्रतिभा सम्मान 2026’ प्रदन किया। उल्लेखनीय है कि श्री वर्मा को अपने सेवाकाल में दो बार 1981 एवं 2002 में उत्कृष्ट सेवा और अदम उत्साह से कार्य करने के लिए राष्ट्रपति के पदक से सम्मानित किया गया है। साथ ही 2002,
2004,2005,में उत्तर प्रदेश में पूर्व सैनिकों,विकलांग सैनिकों और वॉर विडोज की सेवा के लिए पूरे प्रदेश में सर्बश्रेष्ठ जिलाधिकारी के रूप में योगदान कार्य के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 बार फ्लैग डे अवार्ड प्रदन किया गया।उन्हें वर्ष 2006-07में प्रदेश में साक्षरता कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए भी सम्मानित किया गया है। साथ ही राज्य स्तर ,एक बार परिवार नियोजन और 1989 के कुम्भ मेले में उत्कृष्ट कार्य के लिए भी पुरुस्कार प्रदान किया गया है।सेवा निवृति के बाद उन्हें पुनः शासन ने मा.उच्च न्यायालय से परामर्श कर जज (प्रेसाईंडिंग आफिसर)लेबर कोर्ट बनाया गया।अब वे 14 वर्षो से,,अध्यक्ष गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफ़ेयर एसोसिएशन के रूप में कार्य कर रहे है साथ ही उपाद्यक्ष/वाइस चेयर मैन “उ.प्र. अपराध निरोधक समिति” के दायित्वों को भी में पिछले 10 वर्षो से सफलता पूर्वक सम्भाल रहे है।

3.आज इस प्रतिभा सम्मान समारोह कुल 30 लोगो को अवार्ड दिए गए।जो 18 विभिन्न राज्यो से आते है। उत्तर प्रदेश से कुल 3 को भारत प्रतिभा सम्मान मिला,कुल 8 महिलाये भी पुरुस्कार पाने वालों में शामिल रही

Translate »
error: Content is protected !!