प्रयागराज कमिश्नरेट में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए,रिजर्व पुलिस लाइन्स में ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह के दौरान कमिश्नरेट के 640 ग्राम चौकीदारों को सम्मानित किया गया। वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला पुलिस ने जागरूकता रैली, महिला चौपाल और एंटी रोमियो अभियान चलाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।