विचारधारा के सच्चे सिपाही के घर पहुंचे अखिलेश यादव, प्रयागराज में कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

Share this news

“विचारधारा के सच्चे सिपाही के घर पहुंचे अखिलेश यादव, प्रयागराज में कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह”

प्रयागराज आगमन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव साथ में नगर के अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने वाले समर्पित कार्यकर्ता उबैद उल्ला के आवास पहुंचकर कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान बढ़ाया।

उबैद उल्लाल भले ही किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों, PDA की सोच और राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को जनता तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा और मेहनत से करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के उनके आवास पहुंचने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान बड़ी संख्या में समाजवादी साथियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। प्रमुख रूप से देव बोस, मोहम्मद शरिक, अभिषेक रंजन यादव, सुमित विश्वकर्मा, शिबू, जगदीश यादव एवं गुड्डू उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने इसे एक साधारण कार्यकर्ता के सम्मान का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में मेहनत और समर्पण का हमेशा सम्मान होता है। यही समाजवादी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है, जहां पद नहीं बल्कि संघर्ष और निष्ठा को महत्व दिया जाता है।

Translate »
error: Content is protected !!