प्रतिभा, अनुशासन और संस्कार की मिसाल बनीं जोयना सिंह,CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनीं
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% अंक प्राप्त कर कॉलेज टॉपर बनीं
प्रयागराज। नारायण स्वरूप परिवार एवं शिक्षा जगत के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि जोयना सिंह ने CBSE बोर्ड की 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक प्राप्त कर अपने St. Vishna School, Neem Sarai, Mundera, Prayagraj इंटर कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने बायोलॉजी एवं पेंटिंग विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए, जबकि केमिस्ट्री में 97 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया।
जोयना सिंह प्रसिद्ध चिकित्सक दंपति Dr. Rajeev Singh एवं Dr. Sonia Singh की पुत्री हैं। दोनों चिकित्सक समाज सेवा के साथ-साथ Narayan Swaroop Hospital एवं Narayan Swaroop Institute of Nursing and Paramedical Sciences का सफल संचालन कर रहे हैं।
अपनी सफलता का श्रेय जोयना सिंह ने अपने विद्यालय के प्रिंसिपल, शिक्षकों एवं माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन, अनुशासित दिनचर्या तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखना उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा। वे प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करती थीं।
जोयना सिंह ने कहा कि उनका सपना अपने माता-पिता की तरह एक सफल डॉक्टर बनना है तथा भविष्य में सिविल सर्विसेज में जाकर समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बिटिया को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय एवं परिवार में हर्ष का वातावरण है तथा लोगों ने इसे मेहनत, संस्कार और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।